फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी स्थल पर फर्श डलवाए जाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। खेड़ा लक्ष्मीपुर के कुर्बानी स्थल पर फर्श डालने को लेकर हुई दो पक्षों की बैठक में ग्राम सभा की ओर से प्रस्ताव आने के बाद निर्माण कार्य कराने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


बारिश को देखते हुए पिछले दिनों यहां कच्चे स्थान पर फर्श डलवाया जा रहा था। इस पर कुछ लोगों ने एतराज जताया। शनिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बैठक में दोनों पक्षों को सुना। उन्होंने बिना अनुमति के कोई भी कार्य नहीं करवाए जाने की हिदायत दी। बैठक में तय किया गया कि कुर्बानी स्थल पर फर्श का निर्माण कार्य ग्राम सभा के प्रस्ताव के बाद कराया जाए।

एसडीएम ने प्रधान से प्रस्ताव की प्रति सभी प्रशासनिक अफसरों को भेजने को कहा है। मौके पर विधायक आदेश चैहान, सीओ राजेश भट्ट, तहसीलदार जोगा सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, हाजी हमीद, उसमान काशीपुरिया, नईम प्रधान, गिरवर सिंह, गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें