फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से मेधावियों का सम्मान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले में टॉप 10 में आए मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते मेधावियों का सम्मान करेंगे। सोमवार को रेनबो पब्लिक स्कूल में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन


इसमें दसवीं और बारहवीं में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के जिले के टॉप 10 मेधावी सम्मानित होंगे। इसके अलावा आईसीएससी बोर्ड के दसवीं के टॉप 10 मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से मेधावियों के सम्मान का कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इसका मकसद मेधावियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में डीएम, एसएसपी के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें