फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना में ओबीसी के लोगों को सामान्य बनाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के वार्ड 27 गांधी कॉलोनी में किए गए जातीय गणना सर्वे में पिछड़ी जाति के कई परिवारों को सामान्य जाति का दर्शाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर शासन की ओर से किये जा रहे जातीय गणना के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि वार्ड के पार्षद पर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनभावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

ओबीसी जाति को सामान्य जाति का दर्शाकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। डीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहां सुनील यादव, नेत्रपाल मौर्य, तरुण दत्ता, राकेश सिंह, ललित बिष्ट, राजेश यादव, सोनू यादव, विष्णु यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें