अक्सर वैलेंटाइन पर प्रेमी गुलाब का फूल देकर प्रेमिका से अपने प्यार का इजहार करता है। शहर में इस बार भी विभिन्न प्रकार के गुलाब मौजूद हैं। इस बार गुलाब अन्य सालों के मुकाबले थोड़ा महंगा हो गया है।
हर साल वैलेंटाइन डे पर गुलाब की काफी बिक्री होती है। काशीपुर में 14 फरवरी को लाखों रुपये का गुलाब बिकता है। मांग को देखते हुए इस दौरान गुलाब का दाम भी बढ़ जाता है। साल के अन्य महीनों में जो गुलाब आप 10 से 20 रुपये में खरीदते हो वह इन दिनों 30 रुपये से 500 रुपये तक में बिक रहा है।
मोहल्ला अल्ली खां निवासी फूल विक्रेता जयपाल सिंह करीब 12 साल से रामनगर रोड स्थित चुंगी पर फूलों की दुकान लगाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन डे मनाने पर इस बार 150 एडवांस बुकिंग आई है।