फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में गदरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब सीसीटीवी से शहर पर नजर रखी जाएगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। एसएसपी सदानंद दाते ने शनिवार को थाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गुणवत्ता जांची
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी सदानंद दाते ने थाने में बने सीसीटीवी के कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गदरपुर शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के प्रयासों से गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बताया कि गदरपुर क्षेत्र के मुख्य मार्ग सकैनिया मोड़, गूलरभोज मोड़, सिनेमा रोड, थाना गदरपुर सहित आठ स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही करीब 55 स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के लिए जगह चिन्हित की गई है। एसएसपी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कैमरे मददगार साबित होंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, एसपीएस नेगी, सचिन सक्सेना, प्रदीप शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें