फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवाड़े बाद मिलना शुरू होगा एनएच का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर-जसपुर क्षेत्र में एनएच-74 के दायरे में आने वाले मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। काशीपुर और जसपुर के एसडीएम ने मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। एनएच के दायरे में आने वाली जमीन का मुआवजा एक पखवाड़े बाद वितरित होना शुरू हो जाएगा। काशीपुर-जसपुर क्षेत्र में भी नेशनल हाइवे मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू होने जा रहा है। काशीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार और जसपुर के एसडीएम दयानंद सरस्वती ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। जसपुर, कुंडा से होकर बनने वाला बाइपास मार्ग काशीपुर से होते हुए सुल्तानपुर पट्टी में मिलेगा।
विज्ञापन


कुंडा और काशीपुर के करीब नौ गांव की जमीन का हिस्सा इसमें शामिल किया गया है। हाइवे का बाईपास करीब 10 किलोमीटर बनेगा। एनएच 74 की दायरे में आई जमीन में कुछ किसानों को मुआवजे की रकम मिल चुकी है। यद्यपि नियम विरुद्ध 143 होने के मामले में जांच चल रही है। इस मामले की एसआइटी काशीपुर, कुंडा व जसपुर के किसानों से पूछताछ कर चुकी है। एसडीएम विनीत तोमर ने बताया कि क्षेत्र के 140 से अधिक किसानों को एक पखवाड़े बाद मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें