फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिन में अवैध खनन में 110 वाहन सीज

Sun, 15 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अगर विभाग में अफसर सख्त हो तो मातहतों में भी काम के प्रति तेजी आ जाती है। ऐसा ही कुछ पुलिस विभाग में देखने को मिल रहा है, जहां एसएसपी के निर्देशों पर पुलिसकर्मी बेहद फुर्ती दिखाते हुए कार्रवाई कर रहे हैं।
एसएसपी के निर्देश के दो दिन के भीतर जिले भर में अवैध खनन में 110 वाहन सीज हो चुके हैं।
दरअसल बीते 12 नवंबर को शिकायत निवारण शिविर में एसएसपी केवल खुराना ने सभी थाना इंचार्जों को अवैध खनन, शराब, अवैध शस्त्र, शस्त्र निरस्तीकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के भीतर जिले भर के 15 थानों से 69 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट एसएसपी के पास आ चुकी है। ये वे शस्त्रधारक हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। थानावार जसपुर से 4, कुंडा 7,काशीपुर 5, आईटीआई 5, बाजपुर 11, केलाखेड़ा 3, गदरपुर 3, दिनेशपुर 5, पंतनगर 5, ट्रांजिट कैंप 6, रुद्रपुर 2, किच्छा 4, पुलभट्टा 1, सितारगंज 5 और झनकइया 3 शामिल हैं। अवैध शराब के 18 मामलों में 500 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। 6 भट्टियां तोड्ने के साथ ही 3 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया। इसके अलावा 11 तमंचों के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। एसएसपी केवल खुराना कहते हैं कि अधिकांश थानों से अच्छा काम हुआ है। अच्छे काम करने वालों की पीठ थपथपाई जाएगी। लेकिन जिन थानों में काम नहीं हुआ है, उनके इंचार्ज को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें