फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष के भाई को गोली मारने वाले को दबोचा

Sun, 15 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 राधेहरि राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी के बड़े भाई मनप्रीत सिंह को तमंचे से गोली मारकर घायल करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
बृहस्पतिवार को जसपुर रोड स्थित पंवार रिसोर्ट के निकट पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में कहासुनी हुई थी। एक युवक ने छात्रसंघ अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह के भाई मनप्रीत सिंह को तमंचे से गोली मारी थी। घायल युवक के भाई गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने कुंडा थाना में निंदर सिंह निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना टांडा (रामपुर) व हरप्रीत उर्फ काले सहित तीन चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि इन लोगों ने मनप्रीत सिंह को जान से मारने की नियत से उसे घेर कर गोली मारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 427, 307, 506, 504 में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए थे। शनिवार को एसओ कुंडा रमेश तनवार को मुखबिर ने बताया कि एक आरोपी निंदर कहीं जाने के लिए वाहन के इंतजार में हरियावाला चौक पर है। तनवार ने पुलिस के साथ उसे घेरकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें