फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से 11 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाजार चौकी क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर एक कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से 11 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कर्मचारी के हाथ में चाकू मारकर फरार हो गए। घटनास्थल के पास एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। एसएसपी डीएस कुंवर सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यूपी के रामपुर जिले के बाकराबाद पोस्ट लोहा मिलक निवासी आदित्य कुमार रंपुरा में किराये के मकान में रहकर सीएमएस कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। सोमवार को वह शहर के अलग-अलग जगहों से कैश कलेक्शन कर सुभाष कॉलोनी में एक कूरियर पर कैश लेने के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त होटल राजमहल के पास पहले से मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। हाथ पर चाकू से हमला कर बदमाश रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। आदित्य ने बताया कि उसने अलग-अलग कंपनियों से 11 लाख रुपये एकत्र कर बैग में रखे थे।
कलेक्शन कर्मी से पुलिस ने की पूछताछ
दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एसएसपी डीएस कुंवर, एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कलेक्शन कर्मी से पूछताछ के बाद एसएसपी ने कोतवाल और एसओजी टीम को बदमाशों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें