फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में 10वीं की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही 10वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली। प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शक्तिफार्म बाजार निवासी शुभ्रांशु सरकार की 16 वर्षीय बेटी खुशी दो साल से वार्ड नंबर सात हरि मंदिर के सामने स्थित अपने मामा उमेश के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह गूलरभोज स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को खुशी अपने मामा के घर बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में पड़ी पाई गई। उसकी मौत की खबर पाकर माता-पिता, दादा और अन्य परिजन रात में ही दिनेशपुर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। खुशी के दादा ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष विनोद जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस को छात्रा की डायरी से एक सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें