फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रसूताओं को घर तक छोड़ने वाली 104 एंबुलेंस सेवा बंद

Sat, 18 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल से प्रसूताओं को घर तक छोड़ने के लिए संचालित 104 एंबुलेंस की सेवा बंद है। इससे प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य महकमे से एंबुलेंस की सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए राज्य सरकार ने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों में 102 और 104 एंबुलेंस सेवा का संचालन शुरू किया था।
इससे पहले गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को घर पहुंचाने के लिए पीएचसी में पहले खुशियों की सवारी के नाम से 104 एंबुलेंस गाड़ी की सुविधा थी।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच और नवजात शिशुओं के टीकाकरण आदि के लिए उन्हें घर से लाने और ले जाने के लिए भी 104 एंबुलेंस का इस्तेमाल होता था। मगर दो साल पहले इस सेवा को बंद कर दिया गया। ऐसे में लोग निजी और किराये के वाहनों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर हैं।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने बताया कि विभागीय लापरवाही से सरकार की जननी शिशु सुरक्षा सेवा योजना का लाभ प्रसूताओं को नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तुरंत 104 एंबुलेंस की सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें