खटीमा। सितारगंज मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। सड़क के किनारे पाइप लाइन के लिए खोदी गई मिट्टी के पास के पानी की निकासी न होने से कीचड़ बन रहा है। शुक्रवार को खटीमा चौराहे से कंजाबाग तिराहे तक लगे जाम के दौरान कई बाइक सड़क किनारे कीचड़ में घुस गई। कीचड़ की समस्या से कई दुकानदार भी परेशान नजर आए।