फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आपदा न्यूनीकरण के लिए आईआरएस (इंसीडेंट रेस्पोंस सिस्टम) की दो दिवसीय कार्यशाला डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शुरू हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को सहायक रेंसपोसिबल ऑफीसर/सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से समय पर उपयोग करके आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपदा और मॉक ड्रिल के समय पर आईआरएस में दिए गए दायित्वों के आधार पर ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

प्लानिंग सैक्शन चीफ/अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह ने कहा कि आईआरएस यूनीफार्म सिस्टम है। इसमें आपदा के प्रभावों को कम करने और त्वरित गति से राहत, बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए पहले से ही दायित्व निर्धारित किए गए है। इससे अधिकारी बिना किसी आदेश का इंतजार किए ही अपने कार्यों का निष्पादन त्वरित गति से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसलटेंट बीबी गणनायक ने आईआरएस के अंतर्गत बने ऑपरेशन, प्लानिंग सैक्शन, लॉजिस्टिक और फाइनेंस आदि की विभिन्न उप शाखाओं द्वारा 001 से लेकर 010 तक भरे जाने वाले विभिन्न फार्मों को भरने की जानकारी दी। इस दौरान आपदा के समय धरातल पर आने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें