काशीपुर। पर्वतीय समाज की कुमाऊंनी बैठकी होली में होल्यारों ने मनमोहक होली गायन में खूब रंग जमाया। शनिवार रात रामनगर मार्ग स्थित बैंक कॉलोनी में मोहित उपाध्याय के निवास पर आयोजित बैठकी होली का शुभारंभ हुआ। संगीतकार सरदार सुभाग सिंह ने ‘ढोलिया ढोल बजा होली आई है...’ गाकर कर होली गायन का शुभारंभ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोला दत्त पांडे ने ‘ब्रज मंडल में धूम मची है आज राधा रानी चली होली...’, निधि जोशी ने ‘आई अचानक होली, बरस की ऋतु अलबेली...’, मोहित उपाध्याय ने ‘भली हुई होली अजहूं में आए घनश्याम...’ राजेंद्र प्रसाद ने ‘यमुना तट पर श्याम खेले होली...’ की प्रस्तुति दी। अरुण पांडे ने ‘कर ले शृंगार चतुर अलबेली, सावन तीन घंटे तक चली होली, सावन के घर ही जाना होगा।’ काशीपुर के अलावा हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर और रुद्रपुर से आए होल्यारों ने समां बांध दिया।
मोहित उपाध्याय ने बताया कि कुमाऊंनी बैठकी होली दो दशक से पूस के इतवार से शुरू होती है। कार्यक्रम में घनश्याम पांडे, हरीश जोशी, दिवाकर पांडे, महेश कांडपाल, भोला दत्त पांडे, बसंत बिष्ट, सर्वेश यादव, गौरी शंकर पाठक, शोभित गुड़िया, मदन मोहन पंत, बीडी कंडवाल, मोहन बिष्ट, संदीप सहगल, डॉ. गिरीश तिवारी आदि थे।