फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएफ के बकाया चार करोड़ जमा करने के लिए 10 दिनों का मांगा समय

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चार वर्षों से पीएफ की राशि जमा न करने पर एक कंपनी के श्रमिक कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। कोई भी हल नहीं निकलने पर उन्होंने भाजपा नेता से मुलाकात की। कंपनी के सीएफओ से बात करने पर दस दिनों के भीतर चार करोड़ की राशि चुकाने का आश्वासन मिला है। फिलहाल सभी श्रमिक कार्य पर लौट गए।
विज्ञापन

ग्राम कुंडेश्वरी स्थित दवा कंपनी विविमेड लैब्स लिमिटेड के श्रमिक कई दिनों से हड़ताल पर थे। उनका आरोप था कि कंपनी चार वर्षों से उनकी सैलरी से जो 12 प्रतिशत शुल्क काट रही है, उसे उनके पीएफ खातों में जमा नहीं किया जा रहा है। श्रमिकों ने भाजपा नेता राजेश कुमार से मिलकर समस्याएं बताई। सोमवार को भाजपा नेता राजेश श्रमिकों से मिलने कुंडेश्वरी स्थिति प्लांट पहुंचे। उन्होंने कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर कल्याण चक्रवर्ती से बात की। इसके बाद हैदराबाद स्थिति सीएफओ पिनाइडर से वार्ता की। कुमार ने अगले माह पांच जून तक का भुगतान के लिए समय दिया है। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह जाटव, प्रधान संघ के अध्यक्ष संजय चौधरी, कैलाश, अनिल, जसविंदर जसराज, संजीव थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें