फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं की छात्रा से करने लगे शर्मनाक हरकत

Mon, 26 Aug 2013 10:59 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में दो नशेड़ी युवकों ने छात्रा को घर में अकेला देख अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिस की।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के एक गांव में दो नशेड़ी युवकों ने घर में घुसकर 10वीं की छात्रा से दुराचार का प्रयास किया। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी।

शोर मचाने पर आए लोग
शोर मचाने पर एक वृद्धा ने मौके पर जाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार को घर पर अकेली थी। उसके पिता अपनी ड्यूटी पर फैक्ट्री में थे जबकि मां खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशेड़ी युवक घर में घुसे
दोपहर बाद करीब ढाई बजे के करीब गांव के ही दो नशेड़ी युवक उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और दुराचार का प्रयास करने लगे।

छात्रा के शोर मचाने पर पड़ोस की एक वृद्धा मौके पर पहुंची उसने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों भाग खड़े हुए।

लोगों से रंजिश
छात्रा ने मां के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी। इसपर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

किशोरी की मां की गांव में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। ऐसे में आशंका है रंजिशन आरोप लगाए गए हैं। बावजूद इसके आरोपों की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी।
-धान सिंह, कोतवाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें