फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार की पार्किंग में मिली सीओ के घर से चोरी कार

Tue, 17 May 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पार्किंग से बरामद हुई सीओ की होंडा सिटी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
दून पुलिस के लिए सिरदर्द बनी सीओ अव्वल सिंह रावत के घर से चोरी हुई कार हरकी पैड़ी से सटी पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग (धोबीघाट पार्किंग) से बरामद हुई। दोपहर तक चली घेराबंदी के बाद भी हरिद्वार और देहरादून पुलिस के हत्थे कोई चोर नहीं चढ़ सका। दोपहर बाद देहरादून पुलिस कार को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


14 मई की रात को सीओ अव्वल सिंह रावत के जोगीवाला स्थित घर में घुसे चोर कार ही ले उड़े थे। उस वक्त घर में उनकी बहू अकेले ही मौजूद थी। सीओ की कार चोरी होने से राजधानी पुलिस की नींद उड़ी गई थी।

हालांकि, देहरादून पुलिस ने अपनी पड़ताल में कार ले उड़े गैंग को ट्रेस आउट कर लिया था। रविवार की देर रात ही कार के धोबीघाट पार्किंग में होने की सूचना देहरादून पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने कर रखी थी घेराबंदी
देहरादून पुलिस ने तुरंत हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा था। देर रात से ही कार वापस लेने आते वक्त चोरों को दबोचने के लिए रणनीति बन गई थी।

पार्किंग के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी और कई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों कपड़ों में तैनात कर दिए गए थे। दिनभर चली कवायद के बाद भी चोर कार को लेने नहीं आए।

नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले गए हैं। दो से तीन लोगों के कार में सवार होने की बात सामने आई है। फुटेज दून पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें