फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप रहे मैदान, अगले दो दिन तक चलेगी गर्म हवाएं

Tue, 17 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
द‌िन में सड़कों पर न‌िकलना हुआ दूभर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
प्रदेश का मैदानी हिस्सा इस समय गर्म हवाओं की चपेट में है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तेज गर्म हवाओं का प्रकोप रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार का दिन मैदानी इलाकों में कई जगहों पर सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। राजधानी में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, रुड़की, हल्द्वानी जैसे मैदानी इलाकों में भी तेज गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। दोपहर होते-होते लोग सड़कों पर आने से बचने लगे।

पहाड़ों में मिली थोड़ी राहत
पंतनगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री पहुंच गया। हालांकि पहाड़ी इलाकों में गर्मी से कुछ राहत रही। उत्तरकाशी, चमोली सहित कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें