नैनबाग (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योग विभाग की छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारभ किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष हिमानी ने महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई। उन्होंने नियमित योगाभ्यास करने वाले विद्यार्थियों के लिए 50 टी-शर्ट, 50 लोअर और 50 योग मैट उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। बाद में मुख्य अतिथि रावत और विशिष्ट अतिथि कुंदन सिंह पंवार ने योग प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना ज्ञान, कर्म, चरित्र और देश के प्रति समर्पण पर आधारित समाज से साकार होगा। इस अवसर पर डॉ. मंजू कोगियाल, डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमारी, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. अमित कुमार, योग शिक्षक राजमोहन सिंह रावत, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद