फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और नशा छोड़कर संस्कारों से जुड़ें युवा : सेमवाल

Sun, 27 Sep 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना भरवाकाटल मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मां सुरकंडा खंड की ओर से युवा संगम आयोजित किया गया जिसमें युवाओं को संस्कार, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ चालक सत्य प्रसाद सेमवाल, प्रधानाचार्य रामावतार, कथावाचक हरिकृष्ण उनियाल, जय सिंह अजवाण ने किया। जिला संघ चालक सेमवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों और शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक हरिकृष्ण उनियाल, ओमप्रकाश पंवार, प्रधान सूरत कठैत, बीडीसी सदस्य सुनील राणा, देवेंद्र राणा, मुकेश पंवार, मंजीत पंवार, देवेंद्र पंवार, दिनेश भट्ट, सुनीता नेगी, सुमन अजवाण, अनिल हटवाल, दिनेश उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें