फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भूस्खलन के मलबे में फंसी बस, 20 लोग बाल-बाल बचे

Sun, 27 Sep 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर अचानक भूस्खलन होने से भारी मलबा आने से ऋषिकेश से भैंतलाखाल जा रही एक बस फंस गई। बस सड़क से बाहर जाने से बाल-बाल बची। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार सभी 20 यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। मलबा आने से करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार को बस दोपहर एक बजे लंबगांव से भैंतलाखाल के लिए रवाना हुई थी। किलोमीटर चार के पास सड़क पर अचानक भारी मलबा आने से बस उसमें फंस गई। चालक ने तत्काल यात्रियों को बस से उतरने को कहा। परिचालक ने बस के पिछले पहियों के नीचे पत्थर लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। बाद में यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। करीब तीन घंटे बाद जेसीबी पहुंची और मलबा हटाकर बस को सुरक्षित निकाला गया।
इस दौरान सड़क पर लगातार मलबा आने की स्थिति बनी रही। बीडीसी सदस्य नरेश नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोनिवि को सड़क की स्थिति से अवगत कराया। बाद में जेसीबी से मलबा हटाया गया।
विज्ञापन

बीडीसी पंचायत सदस्य नरेश ने आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संवेदनशील मोटर मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही लोनिवि को जेसीबी भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें