फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने साकेत को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 16 May 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपसी गुटबाजी केे कारण ही कांग्रेस का पतन हो रहा है। वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 
शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करें।
विज्ञापन


साकेत ने कहा कि कांग्रेस मे शामिल होने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा न पालें। कार्यकर्ताओं ने लंबे समय बाद क्षेत्र में आने पर साकेत को खरी -खोटी सुनाई।

कहा कि  चुनाव के समय विजय बहुगुणा की ओर से की गई घोषणाओं पर कार्य पूरा नहीं हो पाया है। प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी ने भी पार्टी को मजबूत बनाने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना नहीं जताए जाने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, रजनीकांत सुरीरा, बलवीर सिंह नेगी, धनीलाल शाह, शूरवीर लाल, बचन सिंह रावत, सुखदेव बहुगुणा, पूरब सिंह, डॉ.नरेंद्र डंगवाल, प्रशांत जोशी, सूर्यप्रकाश रतूड़ी, सोहनलाल परोपकारी, संजीव डंगवाल, रोशन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें