फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीमोग्लोबिन की समय-समय पर जांच कराएं महिलाएं : प्रज्ञा

Fri, 27 Oct 2023 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी के ढुंगीधार स्कूल में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती प्रज्ञा दी​क्षित। संवाद
विज्ञापन
नई टिहरी। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डीएम मूयर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित स्कूल और आंगनबाड़ी पहुचीं। उन्होंने किशोरियों और महिलाओं को समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रज्ञा दीक्षित आदर्श प्राथमिक स्कूल ढुंगीधार और चंबा ब्लाॅक के एक आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचीं और किशोरियों व महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। कहा कि पीरियड्स को लेकर जागरूकता की कमी के कारण महिलाओं को इन्फेक्शन के अलावा कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पोषण आहार में हरी सब्जियां, फल, अंडा और दूध आदि लें और सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान वह जीत कौर की गोद भराई कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने प्राथमिक स्कूल भवन का निरीक्षण कर बच्चों से बात की और आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी। इस मौके पर बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भागीरथी पंवार, कविता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बागेश्वरी उनियाल, सहायिका रेखा पंवार, शिक्षक मोर सिंह असवाल, रविंद्र खाती, विजय जोशी और रुकसाना अली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें