फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती के लिए महिलाएं भी आंदोलन में कूदीं

विज्ञापन
घनसाली के इंटर कॉलेज अखोडी में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना देते अभिभावक। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर आंदोलनरत जीआईसी अखोडी के अभिभावकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब महिलाएं भी आंदोलन में कूद पड़ी हैं। आंदोलनरत लोगों ने कहा यदि जल्द शिक्षकों के रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं की गई तो 11 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जीआईसी अखोडी में रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र विषय में रिक्त चल रहे प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक एक सितंबर से आंदोलनरत हैं। मंगलवार को भी सातवें दिन अभिभावकों ने स्कूल परिसर पहुंचकर धरना दिया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता ने बताया कि मेडिकल लीव पर चल रहे अंग्रेजी प्रवक्ता ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है जबकि रसायन विज्ञान विषय में सीईओ ने अतिथि शिक्षक नियुक्ति करने का आदेश जारी किया है। गणित और अर्थशास्त्र विषय के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं हो पाई है। जब तक रिक्त सभी पदों पर नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। यदि जल्द ही मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर से अभिभावक भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होगे। धरने पर प्यारे लाल पंचोला, नरोदत्तम जयसवाल, प्रकाश राणा, पन्ना लाल आर्य, सुनील नैथानी, सुशीला देवी, राजेश्वरी देवी, दर्शनी राणा, रामदेई राणा, मोहन सिंह कुंवर और राजेश नैथानी बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें