फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थौलधार क्षेत्र में पानी का संकट

Fri, 19 Jun 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार क्षेत्र के अधिकतर गांवों में पानी का संकट बना हुआ है। प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से पेयजल योजनाओं का पानी सूखता जा रहा है। इससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने तहसील प्रशासन को भेजे ज्ञापन में खच्चर और टैंकरों से जलापूर्ति कराने की मांग की है। थौलधार ब्लॉक के ग्राम बौर, जौलंगी, ज्यूंदासू, डांग, कंस्यूड़, बैल, भेटी, मंजियाड़ी, ढरोगी, साणौं, गाफर, खांड और सरोट आदि गांवों में पानी की परेशानी बढ़ती जा रही है।

इन गांवों की पेयजल लाइनों के स्रोत सूखने से ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। लोगों को हैंडपंपों से घंटों बाद पानी मिल पा रहा है, जबकि सड़क से दूर गांव के लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। जहां कुछ पानी आ रहा है, वहां लोगों की भीड़ जमा होने से घंटों इंतजार के बाद ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जबर सिंह राणा, प्रेम सिंह राणा, वेदप्रकाश उनियाल और सुनील सिंह राणा ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में खच्चरों और टैंकरों से जलापूर्ति कराने की मांग की है। नायब तहसीलदार जगत सिंह धनोला ने कहा कि जल्द जलापूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें