फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वेस्ट टू वंडर पार्क बनेगा स्वच्छता का प्रतीक

Wed, 04 Dec 2024 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका ने बौराड़ी में एक वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया है। पार्क में अपशिष्ट उत्पादों का उपयोग किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को घर में बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतल सहित कई अन्य प्रकार के सामान का अपने घर में सही उपयोग कर प्लास्टिक कचरे को कम करना है।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक किशोर उपाध्याय ने बौराड़ी जिला अस्पताल के नीचे छमुंड वाली रोड पर बनाए गए वेस्ट टू वंडर पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने खाली पड़ी प्लास्टिक बोतलें और अन्य बेकार पड़ी वस्तुओं का सही उपयोग करते हुए पार्क को कई कलाकृतियों से सजाया है। सभी लोग इस तरह बेकार पड़ी वस्तुओं का सही इस्तेमाल करते हैं, तो निश्चित ही नई टिहरी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
विधायक ने कहा कि नगर क्षेत्र और अन्य सभी लोगों को वेस्ट टू वंडर पार्क का अवलोकन कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग करना चाहिए। विधायक ने कहा कि नगर पालिका को नगर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे पार्क बनाने चाहिए। पार्क में फोटो सेशन के लिए आई लव टिहरी का आकर्षक बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री उदय रावत, मंडल अध्यक्ष गोपीराम चमोली, विजय कठैत, अनुसूया नौटियाल, ईओ संजय कुमार, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह नेगी, आशीष तोपवाल, शिव सिंह सजवाण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें