फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADM ने दिलवाया दिलासा तो पीछे हटे लोग

Thu, 03 Oct 2013 09:34 PM IST
अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापन और टिपरी-चाह मोटर मार्ग से हुई क्षति का मुआवजा देने आदि की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलनरत नंदगांव के ग्रामीणों ने एडीएम से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ता के अनुसार तय समय पर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

तीन दिनों से धरने पर ग्रामीण
टिहरी बांध की झील से प्रभावित नंदगांव के ग्रामीण विस्थापन आदि की मांग को लेकर तीन दिनों से धरने पर डटे थे। ग्रामीणों का कहना था कि झील के कारण लोगों के मकानों में दरारें पड़ रही हैं।

खेती भी चौपट हुई है। विस्थापन की मांग नहीं सुनी जा रही है। बृहस्पतिवार को एडीएम पीसी डंडरियाल ने ग्रामीणों से वार्ता की।

भूमि का मुआवजा
एडीएम ने पीएमजीएसवाई सड़क से प्रभावित पांच परिवारों के भवनों का 15 दिन में मूल्यांकन कराने, बेघर परिवारों को किराया, भूमि का मुआवजा और तिरपाल की तत्काल मदद, टीएचडीसी से धन मिलने के तीन माह बाद प्रभावित भवनों का मुआवजा देने और छूटी संपत्तियों के मूल्यांकन की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण मान गए और धरना समाप्त कर दिया। वार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, सांका देवी, विमला देवी, सुंदरा देवी, महावीर, प्रेेमदत्त जुयाल और जयपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें