फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण नाप रहे चार से पांच किमी पैदल दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के सीताकोट-पौनाड़ा मोटर मार्ग की डीपीआर और प्रस्तावित पुल का डिजायन लोनिवि चार साल में भी तैयार नहीं कर पाया है, जिससे सड़क और पुल निर्माण को बजट नहीं पाया है। ग्रामीण सड़क न बनने के कारण चार से पांच किमी पैदल नापने को मजबूर हैं, लेकिन लोनिवि के अधिकारी सड़क निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संबंधी प्रक्रिया जल्द पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गोनगढ़ पट्टी के डमकोट, पौनाड़ा, कोठाडू गांव सड़क के अभाव में वर्षों से पैदल नाप रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2016 में गांवों से लेकर मंदिर को सड़क से जोड़ने को पांच किमी सड़क की स्वीकृति देकर लोनिवि घनसाली को करीब 28 लाख की धनराशि पहले चरण में दी थी। लोनिवि ने मिली धनराशि से करीब साढ़े सात सौ मीटर सड़क तो आधी-अधूरी बना दी, लेकिन अवशेष सड़क की डीपीआर और मार्ग पर प्रस्तावित 18 मीटर लंबे पुल का डिजायन तैयार कर चार साल में भी शासन को नहीं भेजा। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार, कमल सिंह पंवार, विजय सिंह राणा, मनमोहन सिंह, धनपाल सिंह आदि ने बताया कि सड़क न होने के कारण ग्रामीण चार से पांच किमी पैदल नाप रहे हैं। लोनिवि को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। एई बीएस बसेड़ा का कहना है कि पुल की डिजायन, सोयल टेस्टिंग को आईआईटी रुड़की को पत्र लिखा गया है। जल्द ही उनकी टीम आने वाली है, जबकि सड़क की डीपीआर तैयार है। सड़क और पुल संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें