फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की लापरवाही से दो साल में भी नहीं बना शहीद स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से लेकर जनप्रतिनिधि शहीदों के नाम पर कई योजनाएं शुरू कर रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण योजनाएं धरातल पर समय से नहीं उतर पा रही है। नगर के बौराड़ी में पालिका की लापरवाही से दो साल में भी शहीद स्मारक नहीं बन पाया है। जिससे इस बार भी नए शहीद स्थल पर कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया जाएगा।
विज्ञापन

नई टिहरी में सुमन पार्क के समीप स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जगह कम होने के चलते लंबे समय से अन्य स्थल पर भव्य शहीद स्मारक निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसको को देखते हुए टिहरी के विधायक बनते ही धन सिंह नेगी ने कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई 2017 को बौराड़ी में नगर पालिका और जिला पंचायत के बीच खाली पड़ी भूमि पर स्मारक बनाने की घोषणा की थी। विधायक ने तत्काल प्रशासन से भूमि चयनित करवाकर नगर पालिका को विधायक निधि से 10 लाख भी जारी किए थे। साथ ही बजट की कमी पड़ने और धनराशि भी देने का भरोसा दिया था, लेकिन कार्यदायी संस्था नगर पालिका दो साल में भी शहीद स्मारक का निर्माण पूरा नहीं कर पाई है। लंबे समय से स्मारक का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। शहीदों के परिजनों ने पालिका से जल्द स्मारक स्थल का निर्माण पूरा करवाने की मांग की। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण का कहना है कि निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है। वर्तमान में अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही स्मारक में मार्बल, पत्थर से लेकर शहीदों के नाम लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें