फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विहिप व बजरंग दल ने किया नवरात्र पर्व पर गजल कार्यक्रम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला समिति का पुतला दहन कर सरकार से आयोजन रद्द करने की मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शारदीय नवरात्र पर श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला समिति की ओर से कुंजापुरी मेले में गजल कार्यक्रम रखने पर रोष जताया है। उन्होंने समिति पर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए चंबा वीसी गबर सिंह चौक पर मेला समिति के सदस्यों का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार से आयोजन को रद्द करने की मांग की है।
विहिप के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण और विभाग मंत्री सुरम तोपवाल ने कहा कि मेला समिति की ओर से नवरात्र पर्व पर मां कुंजापुरी के नाम से मेले में गजल का आयोजन कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भजन संध्या होनी चाहिए थी वहां गजल का आयोजन कर मेला समिति हिंदुओं की भावनाओं के विपरीत काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मेला समिति के खिलाफ प्रदर्शन कर समिति के सदस्यों का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार से नरेंद्रनगर में 21 अक्तूबर को प्रस्तावित गजल कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है। पुतला दहन करने वालों में विहिप जिला मंत्री विनय तिवाड़ी, देव भूमि रक्षा दल के संयोजक परमजीत सजवाण, सुनील सकलानी, गणेश डोभाल, प्रमोद, अंकित भट्ट, रिंकू सजवाण, बलवीर राणा, महावीर नेगी, राजपाल राणा, दिनेश नेगी, लोकेंद्र राणा और गोपाल सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें