फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांठी-डोबरा पुल पर जल्द चलेंगे वाहन

विज्ञापन
प्रतापनगर के आवागमन के लिए जल्द बनेगा चांठी-डोबरा पुल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील बनने के कारण आवागमन में परेशान झेल रहे प्रतापनगर वासियों को सितंबर में चांठी-डोबरा पुल की सौगात मिलेगी। वर्तमान में पुल के ऊपर 80 फीसदी मास्टिक (डामर) बिछाने का काम पूरा हो गया है। मौसम अनुकूल रहा, तो इस माह के अंत तक मास्टिक बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा। अगस्त में पुल का प्रोफाइल करेक्शन और वाहन का ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए विधिवत रूप से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक और उत्तरकाशी जिले गाजणा पट्टी की दो लाख आबादी वर्ष 2005 से बांध की झील बनने के कारण आवागमन में परेशानी उठा रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2006 में भागीरथी नदी पर चांठी-डोबरा पुल का निर्माण शुरू करवाया था, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते पुल नहीं बन पाया। ईई एसएस मखलोगा ने बताया कि वर्तमान में मास्टिक बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रोफाइल करेक्शन से लेकर वाहनों का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें