फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों से अवैध शराब बरामद

Sun, 20 Mar 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। बौराड़ी स्थित दो होटलों में छापेमार कर पुलिस ने 96 पव्वे बरामद किए है।
विज्ञापन


होटलों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। होटल स्वामियों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।

थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि बौराड़ी में लंबे समय से होटलों में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिल रही थी। बीती शाम को जब बौराड़ी में चंद्रलोक होटल और नरेंद्र भोजनालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई, तो वहां से 96 पव्वे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


होटल स्वामी चंद्र बहादुर और नरेंद्र सिंह का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें