फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डूबने से छात्र की मौत

Sat, 19 Mar 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला/ कंडीसौड़ (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक में नगुण पट्टी के ग्राम भंगर में एक किशोर की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने घटना की फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर भंगर निवासी राकेश पंवार का 12 वर्षीय बालक सुजल स्कूल से घर आया और गांव के पास में ही सिंचाई के लिए बनी पानी की टंकी में नहाने चला गया। कुछ देर बाद जब गांव के और बच्चे वहां नहाने गए तो सुजल वहां मृत मिला। बच्चों ने परिजनों को सूचना दी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौत की सूचना मिलने पर बच्चे की मां बेहोश हो गई। पिता राकेश भी गहरे सदमे में हैं।

गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ रहा सुजल पंवार दंपति का तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई और बहन कर रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के पूर्व प्रधान राय सिंह पडियार ने बताया कि पानी की टंकी पर सुरक्षा के लिए कंटीले तार भी लगाए गए हैं। सुजल जब नहाने जा रहा था, तो वहां एक व्यक्ति ने उसे टंकी में जाने से रोका भी, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर नहाने चला गया। कानून-गो उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले में अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें