डीजे की धुन पर भी दर्शक देर रातक झूमते रहे
सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेंहदी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया।
50वें सिद्धपीठ कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के मंच पर आते ही युवाओं को खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नमो-नमो, रब-रब, नना ना रे, हो जाएगी बल्ले-बल्ले सहित साथी कलाकारों के साथ कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शकों से भरे पांडाल में युवा पंजाबी गीतों पर थिरकते रहे।