फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कर्मचारियों के अटैचमेंट पर बीडीसी बैठक में हंगामा

Thu, 21 May 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी आहार की गुणवत्ता पर भड़के सदस्य
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बाल विकास कार्यालय में तैनात तीन कनिष्ठ सहायकों को अन्यत्र अटैच करने पर सदस्यों ने कड़ा आक्रोश जताया। कहा तीन कनिष्ठ सहायकों का अन्यत्र अटैच होने से कार्यालय में कोई भी कामकाज नहीं हो पा रहा है। पूर्व सीएम बीसी खंडूडी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में प्रधान सुमेरी बिष्ट ने धरवाल गांव में बंदरो और गोवंश से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि के चारों और घेरबाड़ लगाई जाए। सरस्वती रावत ने बाल विकास कार्यालय में तैनात तीन कनिष्ठ सहायकों को अन्यत्र अटैच करने पर नाराजगी जताइ। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कनिष्ठ सहायक को तत्काल नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंजखेत के प्रधान मनीषा राणा, पलियाण की प्रधान सुवदेई रावत ने बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों को वितरित आहार की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा दुर्गंध वाले अंडे बांटे जा रहे हैं। जिस पर डीपीओ संजय गौरव गैर ने बताया कि आंगनबाड़ी हड़ताल पर थी। देर में वितरण से ऐसा हुआ होगा जिस पर सदस्यों ने कड़ा आक्रोश जताया। नायब तहसीलदार सुरेश भट्ट ने बताया कि 1140 काश्तकारों का फार्मर रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। सदस्य महावीर सेनवाल ने स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति होने तक नायब तहसीलदार को सभी वित्तीय अधिकार देेने की मांग की।
किरगणी के प्रधान रघुवीर कठैत ने ब्लॉक द्वारा कराए कार्यों के सामग्री बिल भुगतान की मांग की। कमांद-डोबरा के बीच चौड़ीकरण के दौरान हैंडपंपो के शिफ्ट करने की मांग उठाई। प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जाख-डोबरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के कारण होम स्टे संचालकों के लिए पेयजल की सुचारू आपूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदस्य मुकेश रतूड़ी ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन के लिए और ज्यादा धनराशि की मांग की। वैकल्पिक व्यवस्था को टैंकरों से आपूर्ति की जाए। राम गांव के प्रधान नरेंद्र नेगी ने जाख-डोबरा मार्ग पर मलबे को गदेरे में डालकर पानी को दूषित करने की शिकायत की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट ने मेरी गणना-मेरी गांव की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान सावित्री चौहान, बेल सिंह, परशुराम लेखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें