फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कंडीसौड़ में दिनभर जलता रहा झटोलिया का जंगल

Thu, 21 May 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। तापमान बढ़ते ही जंगल भी आग से धधकने लगे हैं। गर्मी में आग की तेज लपटों पर काबू पाने के लिए वनकर्मी भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं जिससे वनकर्मी वनाग्नि क्षेत्र से दूर फायर लाइन काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में टिहरी डैम वन प्रभाग कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल के झटोलिया नामे तोक में 20 मई को दोपहर बाद आग लग गई। स्थानीय लोगों ने डैम वन प्रभाग कार्यालय को जंगल में आग लगने की सूचना दी। बावजूद वन विभाग 24 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पा सका जिससे जंगल धधकता रहा इस कारण जंगल का काफी बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। दिनभर जंगल में आग लगी रहने से ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ में भी धुंध छा गई और ज्यादा गर्मी का अहसास होने लगा।
क्षेत्र के पीतांबर दत्त नौटियाल, जयवीर सिंह नेगी और उत्तम दास आदि लोगों ने कहा कि सुनारगांव, कंडी, साणौं, जसपुर, धरवाल गांव सहित कई गांव के लोग घास और लकड़ी के लिए इसी जंगल पर निर्भर हैं। इस जंगल में कई सालों से लगातार आग लग रही है लेकिन वन विभाग आज तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाया है। वन विभाग के महिपाल पडियार ने कहा 20 मई रात को 11 बजे जंगल में आग लगने का पता चला तो स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में प्रयास किया लेकिन आग की तेज लपटों के कारण काबू नहीं कर पाए। बावजूद वन कर्मी आग काबू करने को प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें