फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: उपनल कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर गेट मीटिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, लंबित मांगों का समाधान करने की मांग
विज्ञापन


नई टिहरी। मानदेय बढ़ाने, समान कार्य के लिए समान वेतनमान देने सहित अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर विकास भवन में गेट मीटिंग की। जल्द लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने विकास भवन के मुख्य गेट पर गेट मीटिंग कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से देहरादून के एकता विहार में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उपनल कर्मियों की मांगों को अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मानदेय में प्रत्येक वर्ष 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने, पांच साल से ऊपर सेवा दे चुके कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, कर्मचारियों को सेवा की गारंटी देने, किसी भी कर्मचारियों की सेवा को समाप्त न करने, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों नौकारी देने की मांग की। इस मौके पर सिम्मी राणा, कीर्ति दत्त सकलानी,शीशपाल रावत, कविता नेगी, जसोदा चौहान, रमेश थपलियाल, नरेश भंडारी, सुनीता नेगी, चंद्रवीर नेगी, रंजीता, संजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें