टिहरी जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। यह दोनों बीते सप्ताह महाराष्ट्र से टिहरी पहुंचे थे। इन संक्रमितों के साथ अब जिले में कोरोना पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 412 तक पहुंच गई है। 352 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में केवल 60 एक्टिव केस हैं।
एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने संक्रमितों में एक प्रतापनगर और एक कीर्तिनगर ब्लॉक का रहने वाला है। दोनों को कोविड केयर सेंटर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सुरसिंगधार में आइसोलेट किया जा रहा है। उनके मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 4116 लोगों के सैंपल जांच को भेजे हैं। इनमें से 3144 की रिपोर्ट नेगेटिव है। 280 सैंपल की रिपोर्ट्स का अभी इंतजार है। बताया कि शनिवार को नौ ब्लॉक से 35 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।