फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपाठी और ऐरी पर लगाया गुमराह करने का आरोप

Mon, 28 Dec 2015 10:21 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (पी) के जिलाध्यक्ष अरविंद नकोटी ने दल के पुष्पेश त्रिपाठी एवं काशी सिंह ऐरी पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा एवं कांग्रेस सरकार से सांठगांठ कर दल को समाप्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नकोटी ने कहा कि 25 दिसंबर को हरिद्वार में केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार के नेतृत्व में हुए अधिवेशन में जुटी भीड़ एवं पंवार के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा से बौखाल कर त्रिपाठी, ऐरी निष्कासन संबंधी गलत बयान बाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि वर्ष 2007 में भाजपा सरकार के दौरान ऐरी और पुष्पेश सरकार में शामिल रहे, जबकि वर्तमान सरकार में भी दोनों की भूमिका संदेह के घेरे में है। केवल पंवार ही लंबे समय से राज्य के जल, जंगल और जमीन के मुद्दों के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें