वीसी गबर सिंह की जयंती पर लोगों ने उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में यहां हर वर्ष भव्य मेला आयोजित किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार मेला नहीं हो पाया। शहीद वीसी गबर सिंह की जयंती पर लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मुख्य चौराहे पर स्थित स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वीसी गबर सिंह अक्तूबर 1913 में गढ़वाल रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और 10 मार्च 1915 को न्यू चैपल फ्रांस में सैकड़ों जर्मन सेनाओं को ढेर कर वीरगति को प्राप्त हो गए थे। गढ़वाल राइफल के जवान गबर सिंह नेगी को ब्रिटिश सरकार ने उन्हें मरणोपरांत सेना के सर्वोच्च विक्टोरिया क्रास प्रदान किया था। उनकी याद में हर साल चंबा में 20 अप्रैल को भव्य मेला आयोजित किया जाता है। इस मौके पर इंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, विक्रम चौहान आदि मौजूद थे।