फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन वाले जिले में घुसा तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन की श्रेणी में रखे गए जिलों से आने वाले लोगों को टिहरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रेड जोन से आने वाले लोगों को जिले की सीमा में रोककर क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में सरकार ने जिलों को रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। टिहरी जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है। चूंकि यहां अभी तक कोई भी कोरोना केस पॉजीटिव नहीं आया है। जिले से अब तक 37 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। खास बात यह है कि क्वारंटीन किए गए 23 जमातियों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। ऐसे में टिहरी को सुरक्षित रखने के लिए डीएम डा. वी षणमुगम ने यातायात व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। उन्होंने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत रेड जोन के किसी भी जिले से आने वाले व्यक्तियों को जिले में प्रवेश नहीं देने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। बताया कि रेड जोन से आने वाले लोगों को जिले की सीमा पर ही संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने एसएसपी टिहरी को भद्रकाली, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, सुवाखोली आदि स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें