फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला कोषागार में दो करोड़ 42 लाख का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लेखाकारों सहित सात आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो करोड़ 42 लाख रुपये का गबन करने के बाद 25 दिसंबर से फरार चल रहे मुख्य आरोपी जिला कोषागार के लेखाकार जय प्रकाश शाह और लेखाकार यशपाल सिंह नेगी सहित गबन में सहयोग करने वाले सुरेंद्र पंवार, सोम प्रकाश, मनोज कुमार, दीपक सैनी और सागर को शुक्रवार सात जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी सातों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें