फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खड़सारी-ढकरोल कच्ची और संकरी सड़क पर सफर बना मजबूरी

Tue, 04 Aug 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। तहसील क्षेत्र के पट्टी लालूर में खड़सारी-ढकरोल मोटर मार्ग पर करीब 17 साल से डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लगभग तीन किमी लंबे मार्ग से क्षेत्र की लगभग तीन हजार की आबादी रोजाना आवाजाही करती है। सड़क की हालत खराब होने और कई स्थानों पर मार्ग संकरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन

सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान है। सड़क मार्ग से ग्रामीणों को जरूरी सामान लेने के लिए नैनबाग और आसपास बाजार तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। जगह-जगह संकरी सड़क और घाटीनुमा हिस्सों के कारण वाहन निकालना भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। खड़सारी-ढकरोल मार्ग से सल्टवाड़, ढकरोल, मिरीयागांव व आसपास के गांव जुड़े हुए हैं। क्षेत्र के कई काश्तकार नकदी फसलों का उत्पादन करते हैं।
सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जौनपुर ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने बताया कि खड़सारी-ढकरोल मोटर मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2007-08 में किया था। इसके बाद डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं हो पाया है। इस बाबत लोनिवि थत्यूड़ के सहायक अभियंता मदन मोहन जोशी ने बताया कि खड़सारी-ढकरोल मोटर मार्ग को कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्थानांतरित किया गया है। सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य अब पीएमजीएसवाई ही करवाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें