फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ई-ग्राम स्वराज और मनरेगा योजनाओं का शुरू हुआ प्रशिक्षण

Sat, 06 Dec 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना और चंबा ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा
विज्ञापन

घनसाली/चंबा। भिलंगना और चंबा ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तरों पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंचायती राज विभाग की पहल पर आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराया गया। पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ई-ग्राम स्वराज, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के ऑनलाइन की जानकारी दी जाएगी।
शनिवार को भिलंगना की न्याय पंचायत खिरबेल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन केपार्स में कफोल गांव, श्रीकोट, गडारा, लस्याल गांव, केपार्स, मांदरा, कर्ण गांव, चानी और तिसरियाणा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस मौके पर कफोल गांव के प्रधान राजेंद्र पाल परमार, यशोदा मिश्रवाण, राजेंद्र चौहान, शिवानी भट्ट, रामप्रसाद सेमवाल, गुड्डी देवी, रतन रावत, उदय नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चंबा ब्लॉक के दिखोलगांव में पंचायत प्रतिनिधि प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रमेश उपाध्याय और अंकुर बिष्ट ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। दिखोलगांव के प्रधान बलवंत रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर सभी को मनोयोग से प्रशिक्षण लेने की अपील की। इस मौके पर सुनीता नौटियाल, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन, जयवीर धनैय, रश्मि बडोनी, सविता रावत, बबीता रावत, किरण रावत, विनोद रावत, रजनी बाला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें