फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीण मुखर

Sat, 06 Dec 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़ियार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मांगा संघर्ष तेज करने का समर्थन
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डॉक्टरों के रिक्त पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति करने, उप जिला अस्पताल बनाने, मृतक महिलाओं के परिजनों को 20-20 लाख मुआवाजा देने सहित अन्य मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 43वें दिन जारी रहा।
धरना स्थल के पिलखी के अलावा अब आंदोलनकारियों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने की पहल भी शुरू कर दी है। शनिवार को आंदोलनकारियों ने हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत बड़ियार में चौपाल का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों को स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अस्पतालों में संसाधनों की कमी, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य ढांचा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक घनसाली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। चौपाल में आंदोलन से जुड़े जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, संदीप आर्य, पुरुषोत्तम आर्य, शांति श्रीवाण, संजय शाह, विनोद लाल, सुनीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें