फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घटिया गुणवत्ता के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, निर्माण कराया बंद

Wed, 13 May 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह बाद भी अधूरे निर्माण पर दुकानदारों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

मानकों के अनुरूप कार्य न होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग
नई टिहरी। एडीबी परियोजना के तहत बौराड़ी फर्नीचर और कवर्ड बाजार निर्माण कार्यों में देरी को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि 60 से 65 दिन में काम पूरा करने का वादा किया गया था लेकिन चार महीने बाद भी बाजार का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने मानकों के अनुरूप कार्य न होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण के नेतृत्व में व्यापारी बौराड़ी में एकत्रित हुए। बौराड़ी फर्नीचर और कवर्ड बाजार में चल रहे निर्माण कार्यों पर कड़ा आक्रोश जताते हुए एडीबी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां चल रहे निर्माण कार्य को व्यापारियों ने बंद कराया। व्यापारियों का कहना है कि एडीबी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि निर्माण कार्य 60 से 65 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन दो हजार का मुआवजा भी दिया गया है।
विज्ञापन

अब निर्माण कार्य की यह समय अवधि चार माह हो चुकी है। अब भी निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पाए है। अधिकारी उन्हें एक महीने का मुआवजा देने से इन्कार कर रहे हैं। चार माह से दुकानें बंद रहने से उनका कारोबार प्रभावित हो गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी दुकानदारों ने सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने से जगह-जगह से सीढि़या टूटने लगी है।
विज्ञापन

सीसीटीबी कैमरे, शौचालय निर्माण नहीं किया गया और अग्निश्मन उपकरण नहीं लगाए गए हैं। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण कार्य पूरी गुणवत्त के साथ नहीं किया जाता और दुकानदारों को मुआवजा भुगतान नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के सचिव संदीप रावत, अमरीश पाल, अंकित मित्तल, राजेश रमोला, संदीप रावत, शिव सिंह नेगी, जीतमणि तिवाड़ी, गोविंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, रमेश चौहान, टीकम सिंह बिष्ट, देवांग चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें