फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से गुलजार हुआ धनोल्टी

Sun, 12 Mar 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
चंबा-मसूरी मार्ग पर धनोल्टी में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंबा-धनोल्टी मार्ग पर बर्फ और पाले ने सैलानियों की मुसीबतें बढ़ा दी है, लेकिन इन तमाम दुश्वारियों के बीच बर्फबारी देखने के लिए धनोल्टी में सैलानियों का दूर-दूर से पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


होली पर्व पर पर्यटन नगरी धनोल्टी पर्यटकों से गुलजार है। धनोल्टी पहुंचकर पर्यटक रंगों से नहीं, बल्कि बर्फ की होली खेल रहे हैं। सैलानियों की बढ़ती तादात को देखते हुए स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित हैं। सभी होटल और लॉज पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं।

जौनपुर ब्लाक में लगातार चार दिन से हो रही बारिश-बर्फबारी से ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमपात देखने के लिए धनोल्टी में सैलानियों का दुश्वारियों के बीच पहुंचने का सिलसिला जारी है। बारिश व ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है, लेकिन ठंड का असर पर्यटकों पर बिल्कुल भी नहीं दिखाई दे रहा है। नागटिब्बा, लुनसू, घोडयापा, धनोल्टी, सुरकंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।
विज्ञापन


बुरांसखंडा से कद्दूखाल तक सड़क में बर्फ व पाला से फिसलन बढ़ गई है, जिससे पाला में दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। यही वजह रही कि चंबा-धनोल्टी मार्ग पर रविवार को दिनभर वाहन रेंग-रेंग के चलते रहे। हालांकि बर्फ  को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाई गई है।

धनोल्टी के एसडीएम डीएस नेगी ने बताया कि सड़क पर पाला की खराब स्थिति को देखते हुए धनोल्टी आने वाले सभी पर्यटकों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें