फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुर घुरांदी घूघती...पर झूमे दर्शक

Sat, 13 Feb 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से आयोजित टिहरी वसंतोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में किशन महीपाल, वीरेंद्र राजपूत, गजेंद्र राणा, रेशमा शाह के लोक गीतों और घन्ना भाई के चुटकुलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

वसंतोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने शुभारंभ किया।

 उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में वसंतोत्सव की शुरूआत होने से शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही संस्कृति की पहचान भी जिंदा रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। भोजपुरी गायक सुरेश कुशवाह ने हिंदी, अवधी और भोजपुरी गानों की प्रस्तुतियां दी।

इसके बाद लोक गायक गजेंद्र राणा ने पुष्पा छोरी, लीला घस्यारी, बवली तेरू मोबाइल, रेशमा शाह ने कनै बजी मुरली, चांदना की चौक, सुखू जिजा, वीरेंद्र राजपूत ने बाजी जलू बांणू, पाल्या गौ की बांद सूरजा, जमुना घस्यारी की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


किशन महीपाल ने  भगवान बदरीनाथ कर स्तुति, श्रीकृष्ण के जागर, हे रुड़ी मिजाज्या रुड़ी, स्याली बंपाली त्वै मिलण अलू स्याली, लंया फूल्य पंया, घुर घुरांदी घुघुती, रानी खेत राम ढोल सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

हस्या कलाकार घन्ना भाई ने भ्रष्टचार, महंगाई, राजनीतिक, ट्रैफिक, शिक्षा के गिरते स्तर आदि पर चुटकों से तंज कसे। इससे पूर्व सुर गंगा संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और मेला समिति की अध्यक्ष सोना सजवाण ने कलाकारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, मुरारी लाल खंडवाल, परमवीर पंवार, उदय रावत, उत्तम भंडारी, विनोद सुयाल, खुशी लाल, रघुवीर सजवाण, मुकेश रतूड़ी, देवेंद्र दुमोगा, सोहन गैरोला, सोहन कठैत, सतीश बिजल्वाण, ईश्वरी कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें