फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में फंसे उत्तराखंड के तीन युवक

Sat, 17 Dec 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के तीन युवकों के एक बार फिर विदेश में फंसने की जानकारी है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय से मामले में सहायता की गुहार लगाई है। शनिवार को डोबरा-चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि खाड़ी देश ओमान, सऊदी अरब और मलेशिया में उत्तराखंड के तीन युवक विभिन्न कारणों से फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


बताया कि युवाओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए मद्द की गुहार लगाई है। फंसे युवकों में चंबा ब्लाक के मखलोगी पट्टी के क्यारी निवासी धनवीर सिंह पुत्र सुंदर सिंह सऊदी अरब के रियाद शहर के शार्ज कांट्रेक्टिंग ईस्ट कंपनी में कार्य करते हैं। कंपनी ने उसका पासपोर्ट जब्त किया है, जिससे वह स्वदेश नहीं लौट पा रहा है।

दूसरा युवक रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम मखेत मयाली निवासी रविंद्र सिंह पुत्र मलेशिया स्थित क्रिस्टल क्राउन होटल पेटलिंग जाया में शेफ का कार्य करता है। वह विजिटर वीजा पर यह कहकर नौकरी करने गया था कि उसे वास्तविक वीजा होटल में दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही रविंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया। देहरादून के डोईवाला निवासी रणवीर सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ओमान जंजीबार रेस्टोरेंट में कार्य करता है, लेकिन मालिक ने उसे पांच माह से तनख्वाह नहीं दी है।
विज्ञापन


जब उसने घर जाने के लिए पासपोर्ट मांगा, तो उसे मोटी रकम की मांग की है। भाजपा नेता पैन्यूली ने विदेश मंत्रालय से मुसीबत में फंसे तीन युवकों को स्वदेश लाने की मांग की है।

अभी तक तीन युवकों के विदेश में फंसे होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। फिर भी प्रशासन इस संबंध में जानकारी लेकर शासन और विदेश मंत्रालय से समन्वय बनाकर अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इंदुधर बौड़ाई, जिलाधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें