फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से शहर में नहीं हो रहे नक्शे पास

Thu, 07 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण केवल कागजों में ही सीमित रह गया है। सरकार ने शहर नियोजित विकास के लिए नियत प्राधिकरण को समाप्त कर अप्रैल 2013 में नई टिहरी और चंबा शहर समेत आसपास के 153 गांव में होने वाले विभिन्न विकास कार्य, भवन निर्माण के मानचित्र पास करवाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया था, लेकिन तीन साल बाद भी प्राधिकरण काम शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


टिहरी झील परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन नई टिहरी, चंबा और उसके आसपास बसे 153 गांव के सुव्यवस्थित विकास के लिए किया गया था। प्राधिकरण ने भवनों के मानचित्र पास कर सुनियोजित ढंग से भवन निर्माण करवाने का प्रयास करना था।

इससे शहरों के विकास के साथ ही भवन निर्माण का नक्शा पास होने के बाद लोगों को बैंक से ऋण भी आसानी से मिल जाता है, लेकिन प्राधिकरण तीन साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है। जिससे लोगों को मानचित्र पास नहीं होने से बैंकों से ऋण नहीं मिल रहा है। साथ ही सरकारी भूमि पर लगातार अवैध कब्जे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


तीन साल से लोगों के भवन मानचित्र पास नहीं हो रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण भी बढ़ रहा है। वैसे भी पालिका क्षेत्र में परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण का कोई औचित्य नहीं है। इसे खत्म कर पालिका को ही नक्शा पास करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।
-उमेश चरण गुसाईं, पालिकाध्यक्ष, नई टिहरी।

आम जनता की परेशानियों को देखते हुए प्राधिकरण का कार्य शुरू करवाने को जिलाधिकारी के निर्देश पर शासन को पत्र भेजा है। जल्द ही इस संबंध में शासनस्तर से कुछ निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें